Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi Class:- 10th SUBJECT :- HISTORY Chapter: 05 Print culture and modern world मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Topic:- Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर CHAPTER :- 05 मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया 1. निम्नलिखित के कारण दे :- (क) वुडब्लॉक प्रिंट या तख्ती की छपाई यूरोप में 1295 के बाद आई। उत्तर :- 1295 ई॰ में मार्को पोलो नामक खोजी यात्री चीन में काफी वर्ष तक खोज करने के बाद इटली वापस लौटा। चीन के पास वुडब्लॉक वाली छपाई की तकनीक पहले से मौजूद थी। मार्को पोलो यह ज्ञान अपने साथ लेकर लौटा, फिर क्या था? इतालवी भी तख्ती की छपाई से किताबें निकालने लगे और जल्दी ही यह तकनीक शेष यूरोप में फैल गई। (ख) मार्टिन लूथर मुद्रण के पक्ष में था और उसने इसकी खुलेआम प्रशंसा की। उत्तर:- धर्म सुधारक मार्टिन लूथर ने रोमन कैथोलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए अपनी 95 स्थापनाएँ लिखीं। इसमें लूथर ने चर्च को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी थी। शीघ्र ही लूथर के लेख एक...