Class 10 Chapter:- 04 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi Class:-10th. Subject:- History Chapter:- 04 Industrialization era औद्योगीकरण का युग Topic:- Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi
Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi Class:-10th. Subject:- History Chapter:- 04 Industrialization era औद्योगीकरण का युग Topic:- Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi 1. निम्नलिखित की व्याख्या करें :- (क) ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमले किए। उत्तर :- स्पिनिंग जेनी नामक मशीन के आगमन से ऊन कताई की प्रक्रिया में तेजी आई और इससे मजदूर की मांग घटा दी गई। बेरोजगारी की आशंका के कारण मजदूर नई प्रौद्योगिकी से नाराज थे। उन उद्योग में स्पिनिंग जेनी का इस्तेमाल शुरू किया गया तो हाथ से ऊन कातने वाली औरतों ने इन मशीनों पर हमला करना शुरू कर दिया। जेनी के प्रयोग पर यह टकराव लंबे समय तक चलता रहा। (ख) 17 वीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गांवों में किसानों और कारीगरों से काम करवाने लगे। उत्तर:- 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के व्यापारी गांव में जाने लगे थे। वे किसानों और कारीगरों को पैसा देते थे और उनसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए उत्पादन करवाते थे। उस समय विश्व व्यापार के विस्तार और दुनिया की विभिन्न भागों में ...